*👉🏻 जेट एयरवेज के जालंधर दफ्तर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन* *👉🏻 जेट एयरवेज की उड़ानें रदद् होने से लोगों को हुआ लाखों का नुकसान*

जालंधर,18 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- बैंकों द्वारा विमानन कंपनी जेट एयरवेज को 400 करोड़ रुपए का इमरजेंसी फंड देने से इंकार करने के बाद आज से जेट एयरवेज का परिचालन अस्थाई रूप से बंद हो गया। जिस कारण जेट एयरवेज की सभी उड़ानें रद्द हो गई। जेट एयरवेज के भारत में सभी दफ्तर बंद होने के कारण आज जालंधर स्थित जेट एयरवेज के दफ्तर के बाहर लोगों ने रोष जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने जेट एयरवेज से अलग-अलग देशों के लिए टिकटें बुक करवाई थी, लेकिन जब उन्होंने उड़ान के लिए अपने टिकट की जानकारी ली तो पता चला कि उनकी टिकट बुक ही नहीं हुई है। जिस कारण उनके लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी उड़ानें रद्द होने के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। नाम ना छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि वह विदेश में अपने बेटे के पास जाने वाले थे, लेकिन उनकी टिकट रद्द होने के कारण वह नहीं जा पाएंगे। जिस कारण उन्होंने जो प्रोग्राम बनाया हुआ था वह कैंसिल हो गया। लोगों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उनके रुपए वापस लौटाए जाए और कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
