*👉🏻 जालंधर में चोटी कटने का दूसरा मामला आया सामने*
जालंधर-चोटी कटने का दूसरा मामला जालंधर के भार्गव कैम्प में हुआ है। इस बार गली में बैठी हुई महिला की चोटी कट गई। जिसके कारण महिला बेहोश हो गई। जानकारी के मुताबिक रीटा जिसकी शादी पठानकोट में हुई थी। रक्षा बंधन पर अपने मायके आई हुई थी।
गर्मी होने के कारण वह भार्गव कैम्प में अपने मायके घर के बाहर गली में बैठी हुई थी। अचानक उसके बाल कट गए जिस कारण वह बेहोश हो गई। बाल कटने की खबर के फैलते ही इलाकनिवासी इकट्ठे हो गए। ये पहली बार हुआ है कि किसी महिला के खुले में बाल कटे हैं। बाल कटने की खबर से इलाके के लोग दहशत में है।


