*👉🏻 पुलिस कमिश्नर और वकीलों ने पर्यावरण बचाने के लिए बांटे पौधे*
जालंधर,6 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-पर्यावरण बचाने और स्वच्छता बनाए रखने हेतु पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा और वकीलों ने बीएमसी चौक में लोगों को पौधे बांटे। पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा और एडवोकेट राजकुमार भल्ला ने बताया कि महानगर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज लोगों को पौधे बांट कर शहर को प्रदूषित होने से बचाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसलिए लोगों को जागरुक करने के लिए पौधे बांटे गए हैं और संदेश दिया है कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि शहर प्रदूषित होने से बचाया जा सकें। प्रदूषण के कारण हवा में स्वच्छता खत्म होती जा रही है। हवा को पेड़-पौधे ही स्वच्छ रख सकते हैं। अगर शरीर को तंदरुस्त रखना है तो शहर में पेड़ पौधों की गिनती बढ़ानी होगी। पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा और एडवोकेट राजकुमार भल्ला ने लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने का संदेश दिया है। पर्यावरण स्वच्छ होगा तो ही इंसान तंदरूस्त रह सकता है।


