महिला उत्थान मंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर हुआ सम्पन्न
दिन-रात हिन्दू संत श्री आसारामजी बापू के खिलाफ समाज को भ्रमित किया, उनकी छवि को धूमिल करने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन बापूजी को मानने वाले करोड़ों अनुयायियों की आज भी उनके प्रति अटल श्रद्धा देखने को मिल रही है ।
आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित “महिला उत्थान मंडल” की ओर से हरिद्वार हरिपुरकलां में साध्वी रेखा बहन के मार्गदर्शन में महिलाओं व युवतियों के लिए 23 मई से 29 मई 2018 तक 7 दिवसीय *चलें स्व की ओर जप-अनुष्ठान शिविर* का आयोजन किया गया ।
इस शिविर में दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा आदि राज्यों से आई बहनें सम्मिलित हुई । हरिद्वार आश्रम का पंडाल पूरा भरा हुआ नजर आया, जो कहीं न कहीं ये दर्शाता है कि भले बापू आसारामजी को कितना भी बदनाम किया गया हो या न्यायपालिका द्वारा कोई भी फैसला आया हो पर वो अपने अनुभवों से बापू आसारामजी से जुड़ें हैं ।
शिविर में ब्रह्ममुहूर्त में जागरण, भगवन्नाम-जप, ध्यान, कीर्तन, सत्संग-श्रवण, विभिन्न स्तोत्रों एवं श्लोकों का पाठ, प्रार्थना, योगासन, प्राणायाम व सूक्ष्म क्रियाएँ भी करवाई गयी । शिविरार्थी बहनें ईश्वरीय प्रेम में गोपी रूप धारण कर नृत्य में झूमती हुई आनंद के सागर में ओत-प्रोत नजर आयी । शिविर में जीवन में सच्चे सुख का रहस्य क्या है , इस विषय पर आधारित एक नाटिका भी प्रस्तुत की गई व साथ ही गुरु के प्रति अपने प्रेम व श्रद्धा भाव को दर्शाते हुए भावुक भजन पर एक करुणामयी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस कड़ी में ऋषि प्रसाद के बाल सेवाधारियों द्वारा एक नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया गया । 29 को भगवन्नाम जप करते हुए आनंदमयी प्रभात फेरी भी निकाली गई व गंगा मैया के पावन तट पर बहनों ने सामूहिक आरती भी की । शिविर के पूर्णाहुति सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया । जिसमें समाज सेवा में सर्वश्रेष्ठ महिला उत्थान मण्डल संगठनों को सम्मानित किया गया ।
शिविर में विरक्त शिरोमणि वयोवृद्ध संत परमेश्वरानन्दजी सरस्वती जी ने बताया कि संत आसाराम बापू पर जो आरोप लगाये हैं वे सब झूठे हैं, कोई सिद्ध करने वाला नही है कि दुराचार किया है, ना ही कोई प्रमाण है । जल्द ही सब ठीक हो जाएगा ।
काशी से आये स्वामी दिव्य चैत्यन्यजी महाराज ने कहा कि यह विदेशियों की चाल है और वे ही सब कर रहे है परंतु जीत होगी सत्य की, सत्य को दबा सकते है, नष्ट नही कर सकते है । अंततः सत्य की जीत होगी । इसके साथ ही स्वामी अक्षयानंद जी महाराज, श्री श्री माँ आनंदमयी जी की सतशिष्या स्वामी प्रज्ञानंदजी व युगपुरुष स्वामी परमानंदजी महाराज जी ने बापूजी का पूर्ण समर्थन किया ।
शिविर में आई महिलाओं ने बताया कि हमारे गुरुदेव (संत आसाराम बापू) पूर्ण निर्दोष हैं उनको षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है, उच्च न्यायालय में उन षड्यंत्रों का पर्दाफाश होगा और हमारे बापूजी निर्दोष बाहर आयेगें ।
महिलाओं ने आगे ये भी बताया कि कोई चाहे हमारे गुरुदेव के खिलाफ कितनी भी झूठी कहानियां बनाएं लेकिन हमें हमारे गुरुदेव पर पूर्ण भरोसा है ।
82 वर्षीय एक संत जिनके सत्संग सुनने मात्र से आज हजारों नहीं, लाखों नहीं, करोड़ों लोग संयम के रास्ते अग्रसर हैं । उन्हें सिर्फ एक लड़की के बोलने मात्र पर उम्रकैद की सजा दे देना क्या उनके साथ अन्याय नहीं ???





