*👉🏻 मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप,दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से हमला,घायल पिता-पुत्र निजी अस्पताल में दाखिल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 जुलाई 2020-(प्रदीप भल्ला)- मोहल्ला फतेहपुरी में कुछ दिन पहले हुए मामूली विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया।
आज शाम 6:15 बजे के करीब मोहल्ला फतेहपुरी में अपने घर के बाहर बनी करियाना की दुकान पर बैठे नीरज गांधी व उनके बेटे अभिषेक गांधी पर 8-10 हथियारबंद हमलावरों ने अटैक कर दिया। जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला फतेहपुरी में स्थित एक घर के बाहर बनी करियाना दुकान पर पिता नीरज गांधी व उनका बेटा अभिषेक गांधी बैठे हुए थे कि तभी दोपहिया वाहनों पर सवार 8-10 हमलावर हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए आये। जिन्होंने आते ही पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से वार करने शुरू कर दिए जिसमें दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें इलाका निवासियों ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवा दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही उक्त हमलावरों में से कुछ युवकों के साथ गांधी परिवार का विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते आज पिता-पुत्र पर हमला हुआ है। पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।