*👉🏻 थाना आठ और तीन ने पकड़ी अवैध शराब* *👉🏻 सोढल नगर के वरैटी की कार से बरामद हुई शराब* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 जून 2020-(भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी दौरान अवैध शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ सतिंदर चड्ढा ने बताया कि एडीसीपी-1 वत्सला गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर थाना आठ के प्रभारी सुखजीत सिंह की अगुवाई में एएसआई निशांत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित किशनपुरा चौक नाकाबंदी की हुई थी।
तभी पुलिस पार्टी ने एक सिल्वर कलर की कार, नंबर पीबी-02-एपी-4007 को रोका। पुलिस पार्टी को देख कार चालक राजवीर सिंह उर्फ रोमी पुत्र प्रितपाल सिंह निवासी किशनपुरा कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से पुलिस पार्टी को 25 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब व कार को कब्जे में लेकर फरार आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह ने मोहल्ला अशोक विहार मोड से सौरव अरोड़ा उर्फ वरैटी पुत्र केवल कृष्ण निवासी सोढल नगर को रोका।
जिसकी इंडिगो मांजा कार,नंबर पीबी-36-एफ-1569 में से 5 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वही थाना तीन के एएसआई मंगत राम ने पंजपीर चौक से नरिंदर बजाज उर्फ नन्हा पुत्र मोहन लाल निवासी चुगिट्टी के पास से 12 बोतल अवैध शराब की बरामद की है। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना न करने वालों पर भी कार्रवाई की है।