*👉🏻 जालंधर के अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज शतिन गोयल को भी हुआ कोरोना* *👉🏻 49 पॉजिटिव और 752 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 जुलाई 2020-(एच.ई)- कोरोनावायरस की रफ्तार जिला जालंधर में अब बढ़ने लगी है। रोजाना ही कई मरीज कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। वहीं आज जिले में 49 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 752 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
पॉजिटिव मरीजों में अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज शतिन गोयल और प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान डॉ सुरेंद्र पाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पेमा प्रधान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पत्रकारों पर भी कोरोना के काले बादल मंडराने लगे हैं। प्रशासन के सुस्त रवैए और लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़ रही है। अगर प्रशासन ने सख्त कदम ना उठाए तो जिले में कोरोना पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि अब गली मोहल्ले में ज्यादातर लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो लोगों को याद ही नहीं है। अगर इसी तरह चलता रहा तो आने वाले दिनों में कोरोना अपने रौद्र रूप में आ सकता है। जिस पर काबू पाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो जाएगा।


