संत बाबा प्रीतम दास जी की 29 वी सालाना बरसी 16 मई को प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे लगवाएंगे समागम में हाज़री समागम में सैंकड़ों की संख्या में पहुंचेंगे संत महापुरष
जालंधर, 2 मई ( हरदीप सिंह बब्बू ) संत बाबा प्रीतम दास की की 29 वी सालाना बरसी गांव रायपुर बल्लां में 16 मई को बड़ी श्रद्धा भावना से मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए संत बाबा निर्मल दास प्रधान श्री गुरु रविदास सम्प्रदाई सोसाइटी ने बताया कि हर साल की तरह गांव बल्लां में संत बाबा प्रीतम दास जी की 29 वी बरसी 16 मई को मनाई जाएगी। इस मौके पर विशाल समागम करवाया जाएगा। इस समागम में प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे,कथा वाचक व संत महापुरष आई हुई संगत को गुरु के चरणों से जोड़ेंगे। संत बाबा प्रीतम दास जी ने गुरु प्यारी संगत को समागम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि समागम में पहुंच कर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त करे।