*👉🏻 सुक्खा फोलड़ीवाल से बरामद खेप के बाद शराब की बड़ी रिकवरी* *👉🏻 अपरा और जालंधर के फ्लैट्स में रहने वाले मशहूर शराब ठेकेदार की बताई जा रही शराब* *👉🏻 दूसरे राज्य की शराब होने के कारण क्या पुलिस पकड़ेगी इन ठेकेदारों को,पढ़ें पूरी खबर*

जालंधर,5 अक्तूबर-(भल्ला)-थाना 8 की पुलिस ने बसंत कुंज सलेमपुर मुसलमाना के एक गोदाम से 400 पेटी अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के मारका की शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस को पहले ही उक्त इलाके में अवैध शराब के पड़े होने के बारे में सूचना थी। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस कई दिनों से ट्रैप लगाए हुए थी। लेकिन बीती रात पुलिस को एक मजबूत टिप्स मिली। जिसके बाद पुलिस उक्त गोदाम तक पहुंची। यह शराब अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की है। सुक्खा फोलड़ीवाल के कुंए (खूह) से भी यही शराब बरामद हुई थी। अब जो शरण बरामद हुई है यह अपरा के एक मशहूर ठेकेदार और जालंधर में स्थित मशहूर फ्लैटों में रहने वाले एक ठेकेदार की है। अगर पुलिस गहराई से जांच करें तो इसके तार सुक्खा फ़ोलड़ीवाल के पास से बरामद हुई शराब की खेप के साथ जुड़ सकते हैं। वैसे तो दूसरे राज्य की शराब बरामद होने पर पुलिस मजबूत पर्चा दर्ज कर देती है। लेकिन अब देखना यह है कि क्या पुलिस राजनीतिक दबाव में आती है या अपनी कार्रवाई करती है।

