*👉🏻 हेरोइन व नशीले कैप्सूल/गोलियों सहित 5 काबू*
जालंधर,2 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए-1 ने हेरोइन, नशीले कैप्सूल/गोलियों सहित 5 व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत माहल ने बताया कि इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह की टीम के एएसआई विपन कुमार ने लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र भजन सिंह निवासी गांव लाटियांवाल जिला कपूरथला को अड्डा कुलार थाना सदर नकोदर से शक के आधार पर काबू किया और तलाशी लेने पर उसके पास से 160 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।
इसी तरह एएसआई कृष्ण गोपाल ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव कपूर जैतेवाली पुली से डिंपल कुमार पुत्र रतनचंद निवासी होशियारपुर, अवतार सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी जिला होशियारपुर, राजकुमार उर्फ विक्की पुत्र सरदारी लाल निवासी सलवाड़ा जिला होशियारपुर, रजिंदर मसीह निवासी होशियारपुर को 1564 नशीले कैप्सूल/गोलियों सहित काबू किया है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है

