*👉🏻 चोरों के सीजन की दूसरी चोरी* *👉🏻 लाखों के गहने उड़ाये*

जालंधर-(गुरिंदर सिंह)थाना चार के अंतर्गत पड़ते शहीद ऊधम सिंह नगर में चोरों ने अपने सीजन की दूसरी चोरी को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए गौरव जोशी पुत्र यशपाल जोशी ने बताया कि वह अपने किसी बीमार रिश्तेदार का हाल जानने के लिए सुबह 10 बजे अस्पताल गए हुए थे। जब वापिस आये तो देखा घर के अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखी एक लाख रुपये की नकदी व 70 तोले सोना चोरी हो चुका था। चोर दीवार फांद कर घर मे घुसे थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही थी।
