*👉🏻 सतिंदर सिंह ने संभाला एसएसपी जालंधर का पद, जालंधर के शहरी और देहाती क्षेत्रों में अलग-अलग पदों पर दे चुके हैं अपनी सेवाएं* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 01 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)- एसएसपी जालंधर के तौर पर सतिंदर सिंह ने अपना कार्यभार आज संभाल लिया है। सबसे पहले सतिंदर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद नवनियुक्त एसएसपी सतिंदर सिंह ने सभी अधिकारियों से हाथ मिलाकर उनसे जान पहचान की। सतिंदर सिंह जालंधर में शहरी और देहाती क्षेत्र में अलग-अलग पदों पर अपनी सेवाएं पहले भी दे चुके हैं। सतिंदर सिंह जालंधर में बतौर डीएसपी, एसपी, एसएसपी विजिलेंस के तौर पर कार्य कर चुके है। आज पद संभालते हुए उन्होंने कहा कि वह इस कोरोना महामारी के दौरान लोगों और अपने मुलाजिमों की सुरक्षा के लिए कार्य करेंगे। नशा तस्करों और अपराधिक छवि के व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए एसएसपी ने कहा कि वह किसी भी कीमत में अपने जिले में नशा तस्करी या अवैध कारोबार नहीं होने देंगे। अपने शहर व जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए वह हर संभव कदम उठाएंगे।