*👉🏻 कार में अवैध शराब की सप्लाई देने जाते दो काबू*
जालंधर-( प्रदीप भल्ला/ ज्ञान सिंह)- थाना 8 की पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब सहित दो तस्करों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना 8 के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि ASI मनजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एस्टीम कार में कुछ लोग अवैध शराब लेकर जा रहे हैं इसी सूचना के आधार पर संत विलास फैक्टरी के सामने सड़क पर नाकाबंदी की गई और पीएपी की से आ रही एस्टीम कार को रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम राजू पुत्र रामू निवासी इंदिरा कॉलोनी और विजय सेठ उर्फ लवली सेठ निवासी शहीद भगत सिंह नगर के रूप में बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 20 पेटी शराब बरामद हुई है आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों पर थाना एक में पहले भी मामले दर्ज हैं।
