*👉🏻 दो सौ ग्राम हेरोइन सहित नाइजीरियन महिला तस्कर काबू*
जालंधर,1 अक्तूबर-(भल्ला/बब्बू)- सीआईए स्टॉफ ने 200 ग्राम हेरोइन सहित नाइजीरियन महिला तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसीपी इन्वेस्टीगेशन मनिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टॉफ के प्रभारी अजय सिंह की अगुवाई में एएसआई जसविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर साईं दास स्कूल की बैक साइड से दो सौ ग्राम हेरोइन सहित एक नाइजीरियन महिला को काबू किया है। जिसकी पहचान एने गिफ्ट चिनेर पत्नी एने निवासी नाइजीरिया हाल निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह पहले भी कई बार भारत आ चुकी है और काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रही है। पुलिस ने आरोपी महिला पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



