*👉🏻 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 18 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत पड़ते न्यू करतार नगर में 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी देते हुए मृतक युवती सोनम की माता ने बताया कि वह काम पर गई हुई थी। जब शाम 6:30 बजे वापस आई तो देखा उसकी बेटी सोनम ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती 9वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड नंबर 40 के पार्षद वीरेश मिंटू भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक युवती बिना वजह कभी घर से बाहर नहीं निकलती थी और ना ही कभी उसके बारे में कोई बात सुनने को मिली थी। युवती ने किस कारण इतना बड़ा कदम उठा लिया इसका पता नहीं चल पाया है।
