*👉🏻 अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होगी पंजाब पुलिस-शिवसेना नेता राजेश रिंकू* *👉🏻 खालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर हैं हिंदू नेता**👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 19 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)- शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यलय में उत्तर भारत के उप-प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में हुई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के दिशा-निर्देशों पर हुई इस बैठक में राजेश रिंकू ने कहा कि खालिस्तानी समर्थक पंजाब का माहौल बिगाड़ने की फिराक में है और उनके निशाने पर हिंदू नेता हैं। पंजाब में पहले भी कई हिंदू नेताओं पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। जिनमें कुछ हिंदू नेताओं की जान भी चली गई थी। अब भी खालिस्तानी समर्थक हिंदू नेताओं को अपना निशाना बनाकर पंजाब का माहौल खराब करेंगे। दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने हिंदू नेताओं की सुरक्षा में लगे हुए गनमैन वापस ले लिए हैं। इसीलिए राजेश रिंकू ने कहा कि अगर उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेवार पंजाब सरकार, डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता और पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत सिंह भुल्लर होंगे। राजेश रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार हिंदू नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाएं और जल्द से जल्द खालिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।