*👉🏻 अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा*
जालंधर,5 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए जेडीए और पुडा ने उन पर डिच चला दी। कार्रवाई करते हुए जेडीए ने 5 कालोनियों पर डिच का पीला पंजा चलाया। पुडा के अधिकारी जय इंदर सिंह और एसडीओ यादविंदर सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने गदाईपुर, रंधावा मसंदा व उसके साथ लगते इलाकों में 5 कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद था। सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने की फिराक में बैठे बिल्डरों के मंसूबों पर जीडीए ने पानी फेर दिया। महानगर में ऐसे कितने ही क्षेत्र है जहां पर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। सरकार की वन टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी के बावजूद भी बिल्डर सरकार को चूना लगाने की फिराक में है। बिल्डर अभी भी वन टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी को ना अपनाकर जुगाड़ का रास्ता निकाल रहे हैं ताकि वह मोटी कमाई कर सकें।

