*👉🏻 महिला ने निगली जहरीली दवा, हालत चिंताजनक* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर, खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- खांबड़ा कॉलोनी मिट्ठापुर निवासी रेखा देवी ने जहरीली दवा निगल ली। जिसे गंभीर हालत में जालंधर के सिविल
अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए महिला के पति रामगोपाल ने बताया कि वह किसी फैक्ट्री में काम करता है और 1 महीने बाद कल घर आया था। उसने घर आते ही ₹12,000 अपने बेटे को दिए थे और खुद कहीं चला गया था। आज सुबह बेटे रिशु ने बताया कि मम्मी ने कोई जहरीली दवा निगल ली है। सूचना मिलते ही वह तुरंत ही घर पहुंचा और अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। महिला ने दवा किस वजह से निकली है इसके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। रामगोपाल ने भी कहा कि उसकी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। वो उसकी समझ से परे है। डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं।
