*👉🏻 कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती हो गई 38,तीन और नए मामले आए सामने* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 17 अप्रैल 2020-(एच.ई)-शहर में कोरोना संक्रमित 3 और नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की गिनती बढ़कर 38 हो गई है। नए मामलों में दो मरीज बस्ती दानिशमंदा और एक नीला महल का है। इससे पहले जालंधर के मीडिया हाउस में कार्यरत एक संक्रमित मीडिया कर्मी के परिवार वालों की रिपोर्ट आज आई थी। जिसमें उसके परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मीडिया कर्मी की मां,बहन व आठ और डेढ़ वर्षीय बच्चा भी इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा पुरानी सब्जी मंडी में संक्रमित हो चुके एक परिवार के छठे सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद आज कोरोना संक्रमित 4 और फिर तीन मामले सामने आने के कारण मरीजों की गिनती बढ़कर 38 हो गई है।
