*👉🏻 सरकारी आदेशों को नहीं मानते शराब ठेकेदार* *👉🏻 निर्धारित समय के बाद भी खुले हुए हैं शराब ठेके, कर्मचारी बोला मालिकों के आदेश हैं ठेके खुले रखो* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)- कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी दुकानों, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल और शराब ठेकों को शाम 6:30 बजे तक ही खोलने के आदेश दिए हैं। लेकिन शराब ठेकेदार पहले भी सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते रहे हैं और अब भी शराब ठेकेदार पंजाब सरकार के आदेशों को नहीं मानते।
इसीलिए निर्धारित समय के बाद भी शराब ठेके खुले हुए हैं। जब हैडलाइन एक्सप्रेस की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों का दौरा किया तो देखा कि डॉल्फिन होटल के पास, लाल रतन सिनेमा के सामने और बस्ती अड्डा के पास शराब के ठेके 7:30 बजे तक खुले हुए थे। जबकि सरकारी आदेशों के मुताबिक सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल और शराब के ठेके सिर्फ शाम 6:30 बजे तक ही खुल सकते हैं। जब उन ठेकों पर काम कर रहे कर्मचारियों से निर्धारित समय के बाद भी ठेका खुला रखने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मालिकों ने कहा है कि ठेका खुला रखा जाए।
जब हमारे संवाददाता ने उनसे कहा कि सरकारी आदेशों के मुताबिक तो 6:30 बजे ठेका बंद करने के निर्देश हैं तो ठेका कर्मचारी ने कहा कि वह तो सिर्फ अपने मालिकों के आदेश ही मानते हैं और उनके कहे अनुसार ही वे ठेका खोलकर बैठे हुए हैं। इस बात से साफ पता चलता है कि शराब ठेकेदार सरकारी आदेशों को नहीं मानते। इसीलिए बिना किसी डर खौफ़ के वह ठेका खोल शराब बेच रहे हैं। अब देखने ये है कि प्रशासन इन पर कारवाई करता है या आंखें बंद कर बैठ जाता है।
