*👉🏻 लाखों रुपए की नकदी सहित पांच जुआरी काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने मोहल्ला करार खां में स्थित एक घर में से 5 जुआरियों को 2,13,300 रुपये की नकदी सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि मोहल्ला करार खां में बलदेव राज उर्फ मट्टू पुत्र लालचंद के घर में जुआ खेला जा रहा है। अगर इसी समय छापेमारी की जाए तो जुआरी काबू आ सकते हैं।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर वहां से 5 जुआरियों को काबू कर लिया। पकड़े गए जुआरियों की पहचान बलदेव राज मट्टू पुत्र लालचंद निवासी मोहल्ला करार खां, विकास शर्मा पुत्र लालचंद शर्मा निवासी जैन कॉलोनी खांबड़ा, अमनदीप पुत्र रविंदर कुमार निवासी न्यू सुराजगंज, दीपक पुत्र जीपी राय निवासी शिव विहार और अजय वर्मा उर्फ गोरा पुत्र अशोक कुमार वर्मा निवासी विरदी कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


