*👉🏻 बेटी को स्कूल से लेकर आ रही एक्टिवा सवार महिला का मंगलसूत्र खींच ले गए लुटेरे* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,31 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आते पिम्स अस्पताल के बाहर एक्टिवा पर अपनी बेटी के साथ जा रही महिला का मंगलसूत्र खींच बाइक सवार दो लुटेरे फरार हो गए।
जानकारी देते हुए पीड़ित महिला गुंजन निवासी छोटी बारादरी ने बताया कि उनकी बेटी एपीजे स्कूल में पढ़ती है। वह उसे लेकर एक्टिवा पर घर की तरफ आ रही थी। जैसे ही पिम्स अस्पताल के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार दो लुटेरे आए और उसके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र खींच फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत ही थाना सात की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।