*👉🏻 बिजली विभाग ने फिर बिजली चोरों पर कसा शिकंजा,चेकिंग दौरान किया 52.82 लाख रुपये का जुर्माना* *👉🏻 जालंधर,कपूरथला,होशियारपुर और नवां शहर में की चेकिंग* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 30 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)- बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालों पर फिर से शिकंजा कसा गया। जिसके बाद बिजली चोरी करने वालों, ज्यादा लोड व अन्य तरीके से बिजली की चोरी करने वालों पर 52.82 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।
जानकारी देते हुए उत्तरी जोन के इंजीनियर जैनिंदर दानिया ने बताया कि सीएमडी पावरकॉम ए वेणु प्रसाद और डायरेक्टर डी आई पी एस ग्रेवाल के दिशा निर्देशों पर 29 अगस्त को अलग-अलग क्षेत्रों के इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल, इंद्रपाल सिंह, पीएस खाँबा और इंजी. देसराज बांगड़ की अगुवाई में टीमों ने जालंधर,कपूरथला,होशियारपुर और नवांशहर में चेकिंग की।
चेकिंग दौरान टीमों ने बिजली चोरी, ओवरलोड और यूयूई के केस पकड़े। जिनमें जालंधर के अधीन पड़ते क्षेत्रों के 1654 मीटर चेक किए गए। जिसमें से 47 केस बिजली चोरी, 30 केस ओवरलोड और 5 केस यूयूई के थे। इन केसों के तहत दोषी उपभोक्ताओं को 15.78 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। कपूरथला के अधीन आते क्षेत्रों में 1930 केस चेक किये गए। जिनमें से 67 केस बिजली चोरी,28 केस ओवरलोड और 22 केस यूयूई के थे। दोषी उपभोक्ताओं को 16.33 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।इसी प्रकार होशियारपुर में 2142 केस चेक किये गए। जिनमें 15 केस बिजली चोरी, 153 केस ओवरलोड और 18 केस यूयूई के थे और 12.43 लाख रुपये जुर्माना किया गया। वहीं नवांशहर में 787 केस चेक कर 18 केस बिजली चोरी, 50 ओवरलोड के पकड़े। दोषी उपभोक्ताओं को 8.23 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग के पुलिस थाने में एफ आई आर भी दर्ज करवाई जा रही है। वहीं इंजी.जैनिंदर दानिया ने लोगों से अपील की है कि बिजली चोरी करने वालों की जानकारी विभाग को दी जाए। शिकायतकर्ता का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
