*ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रण्ट की टीम ने स्नेहालय के साथ बिताया दिन एवं वृक्षारोपण किया*
चंडीगढ़ (हैडलाइन ब्यूरो) ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट की टीम ने स्नेहालय, सेक्टर 39 , चंडीगढ़ के बच्चों के साथ दिन गुज़ारा ।
टीम ने उनके साथ अपरान्ह का भोजन किया । बच्चों के लिए संगीत के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
प्रेस सचिव श्री मति सुषमा शर्मा ने अवगत करवाया क़ि यह सब श्री राजीव शर्मा, राष्ट्रीय प्रेजिडेंट, श्री ललित कपूर , वरिष्ठ वाईस प्रेजिडेंट के मार्गदर्शन के कारण सफल हुआ । इस कार्यक्रम में जाह्नवी बंसल, सुनीता बंसल, हेमलता बल्हारा जी ने परिवार सहित भाग लिया । इसके अलावा महिला शक्ति अंजू गर्ग , अनुराधा वर्मा, डॉ आशा लूथरा, मोनिका सेठी, सोनिया चेतीवाल, इत्यादि ने भाग लिया । वुमन पावर सोसाइटी से मोनिका ने शिरकत की । इसके अलावा प्रवीण विज, हेमंत बत्रा , राजेश बल्हारा, दिनेश, गिरीश गुप्ता, संदीप कुमार, अश्वनी गाबा, संजीव गोयल इत्यादि ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।





