*👉🏻 लॉक डाउन का फायदा उठा चोरों ने दिया वारदात को अंजाम,मोबाइल शॉप से नकदी व पुराने मोबाइल चुराए* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 30 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर तीन के अंतर्गत पड़ती अड्डा होशियरपुर रोड पर स्थित साईं टेलीकॉम नामक दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए 15-20 हजार रुपए की नकदी व पुराने मोबाइल चोरी कर लिए। जानकारी देते हुए सुनील मदान ने बताया कि उनके बेटे की साईं टेलीकॉम के नाम से होशियारपुर रोड पर मोबाइल शॉप है।
वह कल दुकान को ताला लगा घर चले गए थे। आज सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि आपकी दुकान के शटर के कुंडे टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा शटर के कुंडे टूटे हुए थे जबकि ताले साथ ही लगे हुए थे। जब शटर उठाकर अंदर जाकर देखा तो गल्ले में पड़ी हुई 15- 20 हजार रुपए की नकदी व पुराने मोबाइल चोरी हो चुके थे। सुनील मदान ने बताया कि उनका बेटा मोबाइल रिपेयर के साथ-साथ पुराने मोबाइल खरीद भी लेता था।
जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना तुरंत ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
