*👉🏻 होटल एजीआई में लगी आग*

जालंधर,2 जनवरी-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-लाडोवाली रोड पर स्थित होटल एजीआई में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल पाया है।