*👉🏻 मनिषा गैंगरेप कांड को लेकर यूथ कांग्रेस ने मोदी,योगी सरकार का पुतला फूंका* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 02 अक्टूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-यूपी के हाथरस में मनीषा गैंगरेप मामले को लेकर यूथ कांग्रेस ने आज बाबू जगजीवन राम चौक में मोदी और योगी सरकार का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, युवा नेता तरसेम थापा की अगुवाई में मौजूद युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि कल जब पीड़ित परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा जाने लगे थे तो योगी सरकार की पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था जोकि निंदनीय है।
मोदी व योगी सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। इस रोष प्रदर्शन में युवा नेता निर्मल कुमार निम्मा, चंदन सहदेव, पारुल अरोड़ा, अभी लौच, राहुल बाजवा, रवि, मुनीश ठाकुर, मोनू गाखल, मंजीत सिंह, चिराग डाबर, भोला छाबड़ा, संदीप वर्मा, जोगिंदर पाल, सुभाष चंद्र आदि मौजूद थे।
