*👉🏻 एसकेएस चैरिटेबल अस्पताल में दूसरे मुफ्त मेडिकल चैकअप कैंप का आयोजन*
जालंधर,14 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)- डेरा सतकरतार ट्रस्ट जालंधर द्वारा संचालित एसकेएस चैरिटेबल अस्पताल व फिजियोथैरेपी सेंटर में दूसरे मुफ्त मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 500 से ज्यादा मरीजों ने जांच करवाई। मेडिकल कैंप में माहिर डॉक्टरों द्वारा मरीजों का चैकअप किया गया। यह कैंप मिड हैल्थ फोरम की तरफ से आयोजित किया गया। इस संबंधी बताते हुए मिड हैल्थ फोरम के पवन कुमार ने बताया कि इस कैंप में फोर्टिस के पूर्व डॉक्टर निताशा कालड़ा दिल्ली, डॉ जसविंदर सिंह कालड़ा, डॉ कुलदीप सिंह दोआबा अस्पताल जालंधर, डॉ सुखविंदर सिंह एमएस टीएमटी, वैशाली सहदेव, गीता ढींगरा दोआबा अस्पताल जालंधर द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस कैंप में ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शूगर, ईसीजी, बीएमडी हड्डियों व कैल्शियम संबंधी रोगों की जांच की गई। इसके इलावा मोटापे,खून की नसों की कमजोरी, नाक, कान व गले संबंधी बीमारियों की जांच की गई और मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। पवन कुमार ने बताया कि ट्रस्ट डेरा सत करतार की तरफ से यह दूसरा मुफ्त चैकअप कैंप था। जिसमें दूर-दूर से आए मरीजों ने अपनी बीमारियों संबंधी जांच करवाई और फ्री मेडिकल कैंप का फायदा उठाया। यह कैंप हर महीने के तीसरे रविवार को लगाया जाएगा। इसके इलावा एसकेएस चेरिटेबल अस्पताल जालंधर में बहुत ही कम कीमतों पर फिजियोथेरेपी की जाती है। जिसका फायदा बहुत लोग उठा रहे हैं। एसकेएस चेरिटेबल अस्पताल गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
