*👉🏻 पंजाब में पहुंच रहे अवैध हथियार चिंता का विषय* *👉🏻 विदेशी ताकतें हिंदू नेताओं को निशाना बनाकर पंजाब का माहौल खराब करने की रच रहे साजिशें- राजेश रिंकू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 अगस्त 2021-(एच.ई)- शिवसेना समाजवादी की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के दिशा निर्देशों पर पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर की गई।
एक बैठक आज शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस बैठक में राजेश रिंकू ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से कहा है कि पंजाब के हिंदू नेताओं को निशाना बनाकर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिशें विदेशी ताकतें रच रहे हैं। पंजाब में जिस प्रकार अवैध हथियार व विस्फोटक पदार्थ मिल रहे हैं उससे पता चलता है कि विदेशी ताकतें पंजाब में छुप कर बैठे अपने सदस्यों के जरिए वारदातों को अंजाम देकर पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में है। राष्ट्र विरोधी ताकतें पंजाब के हिंदू नेताओं को निशाना बनाकर खौफ पैदा करना चाहती है। इसीलिए पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इन लोगों का पता लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजें। इसके अलावा हिंदू नेताओं की सुरक्षा को भी यकीनी बनाया जाए ताकि देश हित में कार्य करने वाले हिंदू नेताओं का कोई नुकसान न हो सके। इस बैठक में बड़ी संख्या में शिव सैनिक मौजूद थे।

