👉🏻 जेल से बाहर आकर आरोपी फिर करने लगे नशा तस्करी, एसटीएफ ने दो आरोपियों को हेरोइन व अफीम सहित किया गिरफ्तार
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 01 जून 2023-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-जेल से पैरोल पर आए आरोपियों को एसटीएफ ने 515 ग्राम हेरोइन और 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2018 में मानवाधिकार संगठन के जिला प्रधान शशि शर्मा पर कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों के साथ जानलेवा हमला किया था क्योंकि शशि शर्मा नशा बेचने वालों के खिलाफ मुहिम चलाए हुए थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनमें हरजिंदर सिंह हनी पुत्र हरभजन सिंह निवासी कपूरथला और नरेंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी बस्ती नौ थाना 5 भी शामिल थे। यह लोग कुछ दिन पहले ही जेल से पैरोल पर आए थे और बाहर आते ही फिर से नशा तस्करी करने लगे थे। जिसकी सूचना एसटीएफ को मिली तो उन्होंने बस्ती बावा खेल में स्थित फ्लैट में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को 515 ग्राम हेरोइन और 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने आरोपियों पर एस.ए.एस नगर मोहाली में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में पुलिस जेल में बंद आरोपियों को भी पूछताछ के लिए प्रोडक्शन रिमांड में ले सकती है।
