*👉🏻 शिवसेना हिंद एक बार फिर चर्चा में* *👉🏻 बर्थडे पार्टी में शिवसेना हिंद के जिला प्रधान व साथी ने किए हवाई फायर,कुछ दिन पहले शिवसेना हिंद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वडाला चौक में की थी पत्थरबाजी* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*

जालंधर, 09 सितंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस डेस्क)- गुरु अमरदास नगर के एक घर में जन्मदिन पार्टी के दौरान दो युवकों द्वारा हवाई फायर करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक युवक जो कि शिवसेना हिंद का जिला प्रधान है अपने साथी सुमित कुमार के साथ रिवाल्वर से हवाई फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और पुलिस प्रशासन ने सोहित शर्मा और सुमित कुमार पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गुरु अमरदास नगर के एक घर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। जिसमें शिवसेना हिंद का जिला प्रधान सोहित शर्मा और उसका साथी सुमित कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जश्न मना रहे थे। इसी दौरान सोहित शर्मा और सुमित कुमार ने अपने हथियारों से हवाई फायर करने शुरू कर दिए। हवाई फायर होने के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जन्मदिन का जश्न मना रहे युवकों में से ही किसी एक ने इसकी वीडियो भी बनाई थी जिसमें दोनों हवाई फायर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोहित शर्मा और सुमित कुमार पर अलग-अलग धाराओं के तहत थाना डिवीजन नंबर एक में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं कुछ लोगों ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया है कि उक्त पार्टी के नेता अवैध ट्रैवल एजेंटों और अवैध लाटरी विक्रेताओं को शेल्टर देने की एवज में उनसे महीना भी लेते हैं। यह लोग पार्टियों की आड़ में सिर्फ नोट कमाने का धंधा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि इन लोगों की जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
