*👉🏻 होम्योपैथिक दवाइयों से भरे ट्रक में से 110 किलो चूरा पोस्त बरामद, आरोपी काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 08 सितंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब नाकाबंदी दौरान पुलिस ने एक ट्रक में से 110 किलो चूरा पोस्त बरामद कर लिया। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 ने परागपुर नज़दीक नाकाबंदी की हुई थी। तभी पुलिस पार्टी ने पीबी-65-ई-7989 नंबर एक ट्रक को रोका जिसे बलविंदर सिंह (45) निवासी पिंड रेलू माजरा जिला रूपनगर चला रहा था। ट्रक में होम्योपैथिक दवाइयां लोड की हुई थी।
पुलिस पार्टी ने जब बलविंदर सिंह से पूछताछ की तो उन्हें शक हो गया। पुलिस पार्टी ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से प्लास्टिक के 6 बैग जो कि काफी वजनदार थे बरामद हुए। जिसकी जांच करने पर उसमें से 110 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बलविंदर सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चूरा पोस्त राजस्थान से लेकर आया है और पिछले 2 सालों से वह नशा तस्करी का कारोबार कर रहा है। बलविंदर सिंह ने बताया कि वह राजस्थान से दिनेश नाम के व्यक्ति के साथ नशा तस्करी के कारोबार में जुड़ा हुआ है और उसकी मदद से ही चूरा पोस्त लेकर आता है। उसे एक क्विंटल चूरा पोस्त बेचने के बदले 30 हज़ार रुपये मिलते हैं। आगे बताते हुए बलविंदर सिंह ने कहा कि जालंधर आने से पहले वह लुधियाना के व्यक्ति को चूरा पोस्त की एक खेप सप्लाई कर चुका है और 100 किलो चूरा पोस्त किसी और व्यक्ति को देना था। बाकी बचा 10 किलो चूरा पोस्त वह खुद बेचने वाला था। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
