*👉🏻 एक किलो 680 ग्राम चरस,एक स्विफ्ट कार सहित तीन तस्कर काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 मई 2021-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के अधीन पड़ते सीआईए स्टाफ की टीम ने तीन नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 1 किलो 680 ग्राम चरस और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी रमनदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने तीन नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 1 किलो 680 ग्राम चरस और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस पूछताछ दौरान पता चला है कि पकड़े गए तस्कर वरुण शर्मा निवासी चीमा नगर, मोहित शर्मा निवासी अर्जुन नगर लाडोवाली रोड और सिमरनजीत रंधावा निवासी ग्रीन मॉडल टाउन हिमाचल से ₹75000 किलो के हिसाब से चरस लाकर यहां डेढ़ लाख रुपए किलो के हिसाब से बेचते थे। आरोपियों पर मामला दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी सिमरनजीत रंधावा पर थाना डिवीजन नंबर सात में पहले भी 307 और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।


