अबोहर : जूतों के शोरूम में भयंकर लगी आग

पंजाब के अबोहर में शनिवार रात को सरकुलर रोड गली नंबर 6 के बाहर जूतों के शोरूम में भयंकर आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के रात रात्रि करीब साढ़े दस बजे सरकूलर रोड पर रिलेक्सो जूतों के शोरूम में आग लग गई।
शोरूम के साथ ही एचडीएफसी बैंक की शाखा भी है। वहां से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही रिलैक्सो शोरूम के ऊपरी मंजिल में आग लगी देखी तो इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मालिकों के पहुंचने से पूर्व ही ताले तोड़ कर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया गया कि पहली मंजिल पर जूतों के खाली कार्टन पड़े थे। गत्ता होने के कारण आग ने जल्दी ही भयंकर रूप धारण कर लिया।


