*👉🏻 दोस्त बने दुश्मन* *👉🏻 एक दूसरे के लिए जान देने वाले,अब बने एक दूसरे की जान के दुश्मन*
जालंधर,30 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- फिल्मी पर्दे पर तो बहुत बार देखा होगा कि कैसे दो गहरे दोस्तों में रंजिश होने पर वह एक दूसरे की जान के प्यासे बन जाते हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जालंधर में दो दोस्तों के किस्से काफी मशहूर थे। दोनों ही एक दूसरे के साथ-साथ रहते थे और साथ साथ ही काम करते थे। एक दोस्त का कोठियां बनाने का कारोबार था तो दूसरे का बिल्डिंग निर्माण का सामान बेचने का। कुछ साल पहले दोनों में अवैध निर्माण और पैसों को लेकर अनबन हो गई। जोकि कि जानलेवा रंजिश बन गई। कुछ साल पहले एक दोस्त ने चुनावों के समय अपने दूसरे दोस्त पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद दोनों की तकरार बढ़ती ही गई। एक बार गांव नागरा के पास भी एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। उक्त दोनों दोस्तों के पास लाइसेंसशुदा हथियार भी थे। जो पुलिस ने ज़ब्त कर लिए। लेकिन दोनों के मनों में खटास इतनी बढ़ चुकी थी कि मामला अब जान लेने तक पहुंच चुका है। कुछ दिन पहले बिल्डिंग निर्माण का सामान बेचने वाले का अपने दामाद के साथ विवाद हो गया था। दमाद ने अपने ससुर और उसके रिश्तेदारों पर मारपीट और जान से मारने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में ससुर फरार हो गया था। इसी मामले में दामाद की मदद दूसरा पक्ष (अवैध कोठियां बनाने वाला) कर रहा है। इसी बात की रंजिश रखते हुए बिल्डिंग मटेरियल का सामान बेचने वाले दोस्त के बेटे ने दूसरे पक्ष (कोठियां बनाने वाले) को ठिकाने लगाने की सोची और यूपी से अवैध असला लाने की योजना बनाई। लेकिन कुछ दिन पहले ही थाना 8 की पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में तीन युवकों को पकड़ने की कोशिश की। जिसमें दो युवकों को तो पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन एक युवक अवैध असले सहित फरार होने में कामयाब हो गया। जो युवक अवैध असले सहित फरार हुआ है। वह उन्हीं दोस्तों में से एक का बेटा है। अब वह दिन दूर नहीं जब कोई बड़ी वारदात होगी। जिसमें दोनों दोस्तों में से एक की जान जाएगी। पुलिस को चाहिए कि इस मामले की जांच गंभीरता से करें और कोई बड़ी वारदात होने से पहले ही उसे रोक ले।
