*👉🏻 एडवोकेट मुनीश रल्हन बने भाजपा प्रदेश लीगल सेल के को-कन्वीनर* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
होशियारपुर, 06 अक्टूबर 2020-(भल्ला)- भारतीय जनता पार्टी की होशियारपुर टीम का विस्तार करते हुए कुछ पदों पर नियुक्तियां की गई। होशियारपुर जिला भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रदेश भाजपा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एनके वर्मा उपस्थित हुए। श्री वर्मा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जोनल प्रभारी डॉ सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए होशियारपुर के वरिष्ठ वकील मुनीश रल्हन को भाजपा लीगल सेल का प्रदेश को-कन्वीनर व वकील विशाल शर्मा को जिला कन्वीनर नियुक्त किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ वकील मुनीश रल्हन ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरे उतरेंगे और पार्टी के विस्तार के लिए हर सम्भव यत्न करेंगे।

