*👉🏻 बाइक सवार युवक से हेरोइन बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,17 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने शास्त्री मार्केट चौक के पास से बाइक सवार युवक को काबू कर उसके पास से 22 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम मिलाप चौक से शास्त्री चौक की तरफ गश्त पर थी। जैसे ही वह यूको बैंक के पास पहुंची तो सामने से एफजेड मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान पंकज पुत्र जोगिंदर पाल निवासी पक्का बाग के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी सैलून का काम करता है और आरोपी का पिता सब्जी बेचने का धंधा करता है। घर का खर्चा पूरा ना होने के कारण आरोपी हेरोइन सप्लाई का धंधा करने लगा था। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।

