*👉🏻 अर्बन एस्टेट में पेड़ से फंदा लगाकर जान देने वाले व्यक्ति की पत्नी ने लगाए दुकान मालिक पर आरोप* *👉🏻 मॉडल टाउन में टेलर मास्टर के पास काम करता था मृतक* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस से लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 06 अक्टूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत पड़ते अर्बन एस्टेट क्षेत्र में आज सुबह पेड़ से लटकती हुई एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि लाश इलाके में ही रहने वाले पवन कुमार की है, जिस के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रेनू और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। विलाप करती हुई मृतक की पत्नी रेनू ने बताया कि उनका पति मॉडल टाउन में टेलर मास्टर के पास काम करता था। पति ने टेलर मास्टर से अपनी मेहनत के रुपए लेने थे, लेकिन वह रुपए देने से इनकार करता था। दो दिन पहले ही दुकान मालिक ने मृतक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल भी छीन लिया था। जिस कारण वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी के चलते मृतक ने आज फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
