*👉🏻 कोरोना वायरस के चलते पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टियां* *👉🏻 जिन स्कूलों में परीक्षाएं हो रही है वह निर्धारित तिथि पर ही होगी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
चंडीगढ़, 13 मार्च 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने कोरोनावायरस के चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टियां करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही है वह निर्धारित तिथि पर ही होंगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री सिंगला ने कहा कि इस बीमारी के तेजी से फैलने के कारण पंजाब में इसे रोकना बहुत जरूरी हो गया है। इसीलिए बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए ही सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टियां की गई है। इसके साथ ही जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही है वह निर्धारित तिथि पर ही होंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी जुकाम या बुखार है तो वह घर में रहकर उसका इलाज करवाएं और लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है कि खांसते या छींकते वक्त मुंह पर रूमाल रखें ताकि दूसरे लोगों का बचाव हो सके।
