*👉 देहात पुलिस ने चार तस्करों से एक किलो हेरोइन, 200 किलो चूरा पोस्त व 14 टायरी ट्रक बरामद किया* *👉 इस खबर सम्बन्धी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇*
जालंधर, 06 अक्टूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-देहात पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर उनके पास से 1 किलो हैरोइन और 200 किलो चूरा पोस्त व 14 टायरी ट्रक बरामद किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ संदीप गर्ग ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देशों पर एसआई अजीत सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ देहाती की अगुवाई में एसआई पंकज कुमार पुलिस पार्टी सहित पिंड रायपुर रसूलपुर लिंक रोड पर गश्त पर थे।
तभी उन्होंने दो युवकों को पैदल आते हुए देखा जिन्होंने किट बैग पहने हुए थे। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर दोनों युवकों को रोका और उनके किट बैग की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके बैग में से 500-500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने दोनों आरोपियों पर थाना मकसूदां में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम प्रवीण राजपूत पुत्र जयपाल राजपूत निवासी जनता कॉलोनी थाना सिक्का कॉलोनी सोनीपत हरियाणा और सुमित खत्री पुत्र बलबीर सिंह निवासी नजदीक शिव मंदिर थाना कोट जिला सोनीपत हरियाणा बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है। इसी प्रकार थाना भोगपुर की पुलिस ने 14 टायरी ट्रक में 200 किलो चूरा पोस्त लेकर आ रहे दो तस्करों को काबू किया है। एसएसपी गर्ग ने बताया कि डीएसपी हरिंदर सिंह मान सब-डिवीजन आदमपुर के दिशा निर्देशों पर गश्त कर रहे एएसआई इंद्रजीत सिंह को सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी टेडरपुर ज़िला लुधियाना और परमजीत पुत्र नाजर सिंह निवासी मछराई खुर्द थाना अमलोह ज़िला फतेहगढ़ साहिब जो बड़े स्तर पर नशे की तस्करी करते हैं,जिनके पास पीबी-23-टी-9779 चौदह टायरी ट्रक है। जिसमें वह श्रीनगर से चूरा पोस्त लाकर जालंधर और लुधियाना में सप्लाई करते हैं। वह आज इसी ट्रक में श्रीनगर से चूरा पोस्त लाकर जालंधर की तरफ आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना भोगपुर में मामला दर्ज कर जीटी रोड गढ़दी बक्शा मोड पर एएसआई इंदरजीत सिंह व पुलिस पार्टी ने खड़े हुए उक्त ट्रक में से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 20-20 किलो की 10 बोरियां बरामद कर ली, जिनमें चूरा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने चूरा पोस्त सहित ट्रक और आरोपियों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।