*👉🏻 पिस्तौल, कारतूस और नशीले पाउडर सहित चार काबू* *👉🏻 25 मार्च को आरोपियों ने बावा खेल में किये थे हवाई फायर* *👉🏻 इस ख़बर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 08 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर उनके पास से एक माउज़र, दो जिंदा कारतूस और 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना चार के प्रभारी रछपाल सिंह की अगुवाई में एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित कर्फ्यू दौरान अली मोहल्ला में गश्त पर थे। तभी पुलिस पार्टी ने कर्फ्यू की उल्लंघना करने के आरोप में आकाशदीप उर्फ आकाश पुत्र हरिंदर सिंह निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर जालंधर और लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र लेट गुरमीत सिंह निवासी गुरुद्वारा शिव नगर जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को थाने में ले जाकर पूछताछ की गई पता चला कि आरोपियों ने 25 अप्रैल को अपने साथी शिवम सोढ़ी पुत्र वरिंदर कुमार और मोहित मल्होत्रा उर्फ काका के साथ मिलकर बस्ती बावा खेल में सेमे के लड़के से मारपीट कर हवाई फायर किए थे। आरोपियों ने बताया कि उसी दिन के बाद से वह लवदीप के गढ़ा स्थित किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपियों से जब माउज़र के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने माउजर और दो जिंदा कारतूस व अन्य सामान लव के मकान में पड़ी हुई किट में छुपा कर रखा हुआ है। पुलिस पार्टी ने आरोपियों की निशानदेही पर जब लवदीप के गढ़ा स्थित मकान में छापेमारी की तो वहां पर मौजूद शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा पुत्र रविंदर कुमार निवासी बाबा काहन दास नगर और मोहित मल्होत्रा उर्फ काका पुत्र विजय मल्होत्रा निवासी अमन नगर बैक साइड गुलाब देवी रोड भी पकड़ में आ गए। जब पुलिस ने किट की तलाशी लेनी चाही तो आरोपी आनाकानी करने लगे। जिस पर एसआई अरुण कुमार को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने किट की तलाशी ली तो उसमें से एक माउजर, दो जिंदा कारतूस और 95 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी शिवम सोढ़ी और मोहित मल्होत्रा की तलाशी लेने पर उनके पास से भी 15 ग्राम और 10 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।