आज खुलेगी बाबा की हर पोल,सुरक्षाबल डेरा में सर्च के लिए घुसे

20 साल की सजा काट रहा बलात्कारी बाबा RAM RAHIM के कई राज आज खुलकर दुनिया के सामने आएंगे। अदालत के आदेश पर सिरसा में मौजूद डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। सुरक्षाबल डेरा में सर्च के लिए घुस चुके हैं।
हाई कोर्ट के पूर्व जज AK पवार ने सिरसा में सर्च ऑपरेशन के मद्देनजर सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें आईजी, एसपी, डीसी के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी के आला अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में सुरक्षा के हालात और बंदोबस्त को लेकर चर्चा की गई थी।
बता दें कि सुरक्षाबल हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा हेडक्वार्टर में घुस गए हैं। सर्च ऑपरेशन की निगरानी के लिए हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड जज एके पवार को नियुक्त किया है। जिनकी निगरानी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
बैठकों का ये दौर पूरी रात चलता रहा। अधिकारी हर कदम फूंक फूंक कर रख रहे हैं। सर्च ऑपरेशन के लिए हाईकोर्ट की मंजूरी मिल जाने के बाद मौके पर 5000 जवानों की तैनाती की गई है। जो सर्च ऑपरेशन का हिस्सा होंगे। इस दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
सर्च ऑपरेशन के मद्देनजर सिरसा में पुलिस, पैरा मिलट्री फोर्स की 25 कंपनियां तैनात हैं। इसके अलावा आर्मी की 2 कंपनियां भी वहां मौजूद हैं। बम निरोधक दस्ते के 12 जवानों के अलावा 1000 जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने ऑपरेशन के लिए 15 लोहारों को भी हायर किया है, जो ताले वगैरह तोड़ने के लिए तैयार रहेंगे।

