*👉🏻 जालंधर में कोरोना पॉजिटिव 9 मामले आये सामने, इन इलाकों से निकले संक्रमित,गिनती हुई 78* *👉🏻 पंजाब,हिमाचल,हरियाणा में सबसे अधिक कोरोना केसों वाला जिला बना जालंधर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 अप्रैल 2020-(एच.ई)-जालंधर में आज कोरोना पॉजिटिव 9 मामले सामने आए हैं। जिस कारण कोरोना संक्रमितों की गिनती 78 हो गई है। आज के मामले राज नगर, राजा गार्डन, कैरोल बाग़, बस्ती शेख और संत नगर के हैं।पंजाब,हिमाचल,हरियाणा में सबसे अधिक कोरोना केसों वाला जिला बन चुका है जालंधर। आज के संक्रमित हैं तिलक राज निवासी संत नगर, पूनम देवी निवासी राज नगर, पूजा कुमारी राज नगर, नब्या न्यू राज नगर, ईशा बस्ती शेख, अवतार सिंह, अमनजोत राजा गार्डन, मोहिंदर सिंह मीडिया हाउस, हरदयाल सिंह करोल बाग।