सतलुज में गिरी बस, 25 से 30 लोगों की मौत की आशंका
हिमाचल के खनेरी-रामपुर में एक बस के सतलुज नदी में बहने की खबर है। बस का कोई पता अभी तक नहीं चल सका है। शिमला के डीसी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि इस हादसे में 25 से 30 लोगों के मौत की खबर है। यह हादसा शिमला से 120 किलोमीटर दूर हुआ है।
– सूत्रों के मुताबिक, नदी का बहाब इतना ज्यादा है कि फिलहाल वह दूर-दूर तक नजर ही नहीं आ रही है।
– स्थानीय प्रशासन गोताखोरों की मदद से बस को खोजने में लगा है।
– उधर, बस के नदी में बहने से पहले कुछ मुसाफिर बाहर गिर गए और उन्होंने बस के बहने की सूचना दी। 7 घायलों का स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 35 से 40 लोग सवार थे।
