*👉🏻 डोना मर्डर केस का मुख्य आरोपी अर्जुन सहगल अवैध पिस्तौल सहित काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,23 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- रामामंडी जिम के बाहर हुए डोना मर्डर केस के मुख्य आरोपी अर्जुन सहगल को सीआईए देहाती ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक 9 एमएम का पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन सरबजीत सिंह ने बताया कि सीआईए देहाती के इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई में एएसआई हर प्रीतम सिंह ने बस अड्डा मदारा थाना आदमपुर में नाकाबंदी की हुई थी।
करीब 6:30 बजे एक मोना युवक पुलिस पार्टी को दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को रोकने की कोशिश की तो वह वापस भागने लगा। पुलिस पार्टी ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सिद्धांत सहगल उर्फ अर्जुन सहगल पुत्र अश्वनी सहगल निवासी सेंट्रल टाउन थाना डिवीजन नंबर तीन जिला जालंधर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक 9mm का पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी पर पहले भी लड़ाई झगड़े के कई मामले दर्ज हैं और जालंधर के रामा मंडी क्षेत्र में स्थित जिम से बाहर निकल रहे डोना नामक व्यक्ति को उक्त आरोपी ने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। आरोपी अर्जुन सहगल सुक्खी धीरोवालिया, रवि बलाचोरिया और शेरू आदमपुरिया गैंग के संपर्क में था और कई मामलों में पीओ भी हो चुका है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।