*👉🏻 अमेरिका में एक करोड़ से ज्यादा हो गए कोरोना संक्रमित मरीज, विश्व में कोरोना संक्रमित मरीजों के कारण अमेरिका सूची में पहले नंबर पर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
अमेरिका, 09 नवंबर 2020-अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर चुका है। जिसके साथ ही अमेरिका सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती वाला देश बन गया है।
एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक अमेरिका में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है जोकि पहले से ज्यादा खतरनाक है। तीसरी लहर के कारण अमेरिका में संक्रमित मरीजों की गिनती अब लाखों में बढ़ रही है।
शनिवार को ही अमेरिका में 1,31,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज आए थे। अमेरिका के बाद भारत कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में दूसरे नंबर पर है। भारत में 85 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हो गए हैं।

