*👉🏻 घर के बाहर से कार चोरी*
जालंधर,2 मई-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अधीन आते अवतार नगर में घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। जानकारी देते हुए कार मालिक नरेंद्र सिंह पुत्र सत्य सिंह निवासी अवतार नगर गली नंबर 7 ने बताया कि उनका अवतार नगर में ही टीवी रिपेयरिंग का काम है। वह रात 8 बजे घर आए तो कार घर के बाहर खड़ी कर दी। सुबह जब बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बाहर निकले तो कार (मारुति 800) चोरी हो चुकी थी। चोरी की सूचना तुरंत ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
