*👉🏻 बॉलीवुड के भाई होंगे क्वारंटाइन* *👉🏻 ड्राइवर सहित तीन स्टाफ सदस्य हुए कोरोना संक्रमित* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



मुंबई, 19 नवंबर 2020-(एच.ई)-बॉलीवुड के भाई सलमान खान ने खुद को क्वारंटाइन करने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने इसलिए लिया है क्योंकि उनके ड्राइवर सहित स्टाफ के दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सलमान खान के ड्राइवर में सबसे पहले कोरोना के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद सलमान खान ने अपने पूरे स्टाफ के कोरोना टेस्ट करवाए, जिनमें उनके ड्राइवर सहित दो और स्टाफ सदस्य संक्रमित पाए गए। इसके बाद सलमान खान अब अपने पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाने वाले हैं। इसी के चलते उन्होंने खुद को क्वारंटाइन करने का फैसला लिया है, क्योंकि सलमान खान आम तौर पर अपने ड्राइवर के बिल्कुल साथ वाली सीट पर ही बैठे दिखाई देते थे।
