*👉🏻 जालंधर में सुबह-सुबह ही हुआ मर्डर* *👉🏻 भल्ला साईकल के मालिक ने अपने साथियों सहित मिलकर किया मेरे पिता का कत्ल-हरजोत सिंह* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 19 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर तीन के अंतर्गत पड़ते प्रताप बाग के बाहर मामूली सी बात को लेकर एक पक्ष ने नान लगाने वाले जग्गी नामक व्यक्ति का कत्ल कर दिया। जानकारी देते हुए मृतक जग्गी नान वाला के बेटे हरजोत सिंह ने बताया कि उनके पिता प्रताप बाग के बाहर नान बेचने का काम करते हैं।
सुबह उनके पिता के साथ भल्ला साईकिल के मालिक कि किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ती हुई हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद भल्ला साईकिल के मालिक व उनके चार-पांच साथियों ने मिलकर जग्गी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने तंदूर के पास पड़ी हुई लकड़ियों से जग्गी के सिर पर वार किया। गंभीर रूप से घायल हुए जग्गी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।