*👉🏻 डिप्रेशन के चलते महिला ने फंदा लगाकर दी अपनी जान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 19 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ते हरदीप नगर में एक महिला ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला तरसेम कौर हरदीप नगर में रह रही थी। उसके पति की 2 साल पहले सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई थी और सभी बच्चे विदेश में सेटल हैं। तरसेम कौर काफी समय से डिप्रेशन में थी। इसी डिप्रेशन के चलते आज उन्होंने अपने घर की सीढ़ियों पर लगी ग्रिल से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
